प्रेम प्रसंग में एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की हत्या, पांच गिरफ्तार
प्रयागराज, जून 17 -- मेजा थाना क्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की सिर पर खूंटे से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह घर के बाहर (दुआर) खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य हत्यारोपी हिमांशु यादव, उसके भाई अंकित यादव, दो दोस्तों और ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने प्रेम प्रसंग में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। नीबी कुकुरकटवा गांव निवासी 65 वर्षीय श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और परचून की दुकान चलाते थे। उनके दो भाइयों का निधन हो चुका है, जबकि दो भाई और परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। घर में श्यामलाल के अलावा उनकी पत्नी 60 वर्षीय फूलकली देवी, छोटे भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.