वाराणसी, फरवरी 25 -- मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेमी के बुलावे पर लगभग एक पखवारा पूर्व दिल्ली पहुंच गई। आरोप है कि चार दिन साथ रखने के बाद प्रेमी बहाना बनाकर उसे वहीं छोड़कर बिना बताए अपने घर लौट आया। बुधवार को युवती दिल्ली से सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई, जहां जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। युवती का कहना है कि दोनों के बीच करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। एक-दूसरे के घर आना-जाना भी होता था। लगभग एक वर्ष पूर्व वाराणसी के एक मंदिर में दोनों ने विवाह किया था। लेकिन परिवार की सहमति न मिलने के कारण साथ नहीं रह पा रहे थे और बीच-बीच में मिलते थे। युवती का आरोप है कि इसी दौरान प्रेमी ने पिछले वर्ष बिना बताए दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर उसने युवती को भी साथ रखने का आश्वासन दिया था। बताया जाता है कि हाल ही में प्रेमी चेन्नई...