गुमला, मार्च 31 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में सोमवार देर शाम 45 वर्षीय राजेंद्र कुमार मिंज की उसकी 10 साल की मासूम बेटी के सामने ही लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र मिंज अपनी बेटी के साथ देर शाम घर से कुछ दूरी पर टमाटर खरीदने गया था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही कामिल टोप्पो से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। कामिल टोप्पो ने गुस्से में आकर लाठी से राजेंद्र के सिर और शरीर पर ताबड़ तोड़ वार कर दिया। इस दौरान उसकी बेटी मौके पर मौजूद थी और अपने पिता को बचाने के लिए चीखती रही,लेकिन आरोपी नहीं रुका। गंभीर चोट लगने से राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घट...