पीलीभीत, अगस्त 4 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के खजुरिया पचपेड़ा गांव की एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर और ननद पर मारपीट तथा घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके पति का उसकी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका विरोध करने पर 31 जुलाई 2026 की रात करीब आठ बजे पति ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई की। महिला का कहना है कि इस दौरान ससुर और ननद ने भी पति का साथ दिया। आरोप है कि तीनों ने उसे उसके दो छोटे बच्चों के साथ घर से धक्का देकर निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता वर्तमान में अपने मायके, थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में रह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...