देहरादून, मार्च 3 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना के रोशनाबाद क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थाना पुलिस के बीती रात को रोशनाबाद निवासी बिंदर पाल ने सूचना दी कि शनि मंदिर के पास एक युवती ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस टीम धीरज कुमार के मकान, शनि देव मंदिर रोशनाबाद पहुंची। मौके पर मृतका की बड़ी बहन अलका मौजूद मिली। मृतका की पहचान सोनम (24) पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नागल सोती, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल किरायेदार शनि देव मंदिर रोशनाबाद, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। युवती सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस के मुताबिक परि...