बरेली, मार्च 11 -- भमोरा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह सोमवार सुबह किसी काम से गांव में गई थी। घर में 19 वर्षीय बेटी अकेली थी। जब लौटकर आई तो घर में बेटी नहीं थी। तलाश करने पर पता चला कि गांव का एक युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले गया है। वह युवक के घर पहुंची तो उसके घरवालों ने अभद्रता की और मारपीट पर अमादा हो गए। महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...