प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या
काशीपुर, अगस्त 30 -- काशीपुर। ढकिया गुलाबो में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। टांडा चौकी क्षेत्र के ढकिया गुलाबो निवासी 18 वर्षीय ब्रह्मपाल सैनी पुत्र टीकाराम मेहनत-मजदूरी करता था। शनिवार रात परिजन खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे थे। काफी देर तक ब्रह्मपाल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी मां ने रोशनदान से अंदर झांककर देखा। ब्रह्मपाल फंदे से लटका हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.