छपरा, अप्रैल 13 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में एक युवक दिनेश कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। मृतक दिनेश कुमार के सगे भाई सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा निवासी पंकज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ससुराल वालों पर पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर जहरीला पदार्थ खिला भाई की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसके भाई का ससुराल जगदीशपुर में है। वहीं पर उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। उसने कहा है कि उसकी पत्नी का दूसरे के साथ अवैध संबंध था जिसका उसका भाई विरोध करता था। विगत 9 अप्रैल को उसका भाई अपने ससुराल आया हुआ था। रात्रि में ससुराल वालों ने उसे खाने में जहरीला पदार्थ मिला कर खिला दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.