कुशीनगर, मई 21 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के हाटा नगर स्थित पूर्व विधायक की खाली पड़ी जमीन पर लगे मेले में शुक्रवार की आधी रात के बाद प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा के शुक्ल टोला निवासी करीब 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल पुत्र स्व. उमाशंकर शुक्ल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- स्कूल की छत पर मोहब्बत हलाक; आशिक ने माशूका को बुलाकर गला रेत दिया, 12 घंटे में खुलासाघटना का विवरण शैलेश शुक्ल मेले में काम करता था, जबकि गाजियाबाद निवासी युवती आरती अहिरवार मेले में बाउंसर के साथ-साथ जलपरी के रूप में काम करती थी। साथ में काम करने के दौरान दोनों के...