चाईबासा, मई 22 -- चाईबासा। शिल्पी मोदक पर जानलेवा हमले मामले में आरोपी बिहार निवासी अजय कुमार उर्फ बालचंद को मुफस्सिल थाना पुलिस ने आखिरकार बिहार के बक्सर स्थित उसके फूफा के घर से गिरफ्तार कर लिया है । घटना के बाद से पुलिस लगातार उसके सभी रिश्तेदारों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी । बालचंद को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया । इस के खिलाफ मुफस्सिल थाना में 9 अप्रैल 2026 को शिल्पी मोदक के पिता अनिल चंद्र मोदक के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।

घटना का विवरण दर्ज मामले में बताया गया है कि अनिल चंद्र मोदक की बेटी 24 वर्षीय शिल्पी मोदक हर दिन की तरह 8 अप्रैल 2026 को भी बच्चों को कोचिंग क्लास करने के लिए आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वाले गली में गई थी। रात को लगभग 8 बजे कोचिंग क्लास कर घर वापस आ रही थी तो रास्ते में आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वा...