आजमगढ़, मई 5 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोबरहा गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर सोमवार सुबह गांव के दो लोगों ने चाकू मारकर युवक को घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी 28 वर्षीय ऋषभ उर्फ धर्मेंद्र की सात माह पूर्व शादी हुई थी। गांव का एक युवक उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। जिसे लेकर विवाद हो गया। धर्मेंद्र गांव में नए मकान का निर्माण करा रहा है। वह सुबह करीब आठ बजे निर्माणाधीन मकान पर जा रहा रहा था। रास्ते में गांव के गंगू उर्फ पुष्पेंद्र और उसके साथी सत्यम ने धर्मेंद्र को रोक लिया। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग को लेकर हो रही पंचायत में बवाल उससे गालीगलौज करने लगे। आरोपियों ने धर्मेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। पेट ...