आजमगढ़, अप्रैल 4 -- आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकसिकठी गांव के इस्लामपुरा मोहल्ला में शुक्रवार की रात को प्रेम प्रपंच के विवाद को लेकर दोस्त ने ही युवक की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार हत्या आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के बाद से मोहल्ले में व्याप्त तनाव के चलते पुलिस तैनात कर दी गई है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चक सिकठी गांव के इस्लामपुरा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय हस्सान शुक्रवार की रात को मित्र इरफान के अपने घर के पास खड़ा था। इस दौरान प्रेम प्रपंच को लेकर दोनों के बीच आपस में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान इरफान ने हस्सान पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे हस्सान गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद हस्सान का पिता नौशाद बाहर निकला। बेटा को लहू...