गुमला, अप्रैल 4 -- चैनपुर। चैनपुर के प्रेम नगर बस्ती में लो वोल्टेज की समस्या से लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। बिजली रहने के बावजूद वोल्टेज इतना कम है कि पंखे-कूलर नहीं चल पा रहे, यहां तक कि मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो गया है। समरसेबल पंप ठप होने से पानी संकट भी गहरा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो चुका है। जिस कारण यह समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने कर्मचारियों पर लापरवाही और उगाही का भी आरोप लगाया है।वहीं विभाग ने ट्रांसफार्मर में खराबी स्वीकार करते हुए मंगलवार तक मरम्मत का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...