गिरडीह, जून 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्यार का झांसा देकर गांव के ही एक युवक द्वारा एक शादीशुदा महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होते ही महिला का घर उजड़ गया। पति ने वीडियो देखकर पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया और उसे मायके भेज दिया है। गांव में पंचायत बैठी, लेकिन बात नहीं बनी। इंसाफ के लिए अब पीड़िता दो बच्चों को लेकर बेंगाबाद थाना पहुंची है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है कि महिला का गांव के ही एक अविवाहित युवक से प्रेम संबंध था। यह भी पढ़ें- विवाहिता का प्रेमी संग अश्लील वीडियो वायरल आरोप है कि वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान युवक ने महिला को बहला-फुसलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद...