गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट की ओर से होली मिलन समारोह के अवसर पर कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में उन्नाव के कवि स्वयं श्रीवास्तव, जबलपुर की कवयित्री मणिका दुबे, लखनऊ के हास्य कवि विकास बौखल, बाराबंकी के प्रमोद पंकज और ललितपुर के कवि पंकज पंडित ने काव्य पाठ कर खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम की शुरुआत प्रमोद पंकज ने अपनी पैरोडी और व्यंग्यात्मक कविताओं से की। उन्होंने महंगाई और रसोई गैस जैसे मुद्दों पर कटाक्ष करते हुए श्रोताओं को खूब हंसाया। इसके बाद कवयित्री मणिका दुबे ने श्रृंगार और संवेदना से भरपूर कविताएं सुनाते हुए कहा कि प्रेम कोई सौदा नहीं बल्कि पवित्र साधना है।हास्य कवि विकास ...