देवरिया, अप्रैल 20 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भरौली वार्ड नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर पर चल रहें श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं को उद्धव व गोपियों के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। आचार्य चतुर्वेदी ने कहा कि प्रेम के बिना यह संसार अधूरा है और सच्चा प्रेम ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष श्रीराम यादव, डॉ. सुशील, अवधेश सिंह, धनंजय बरनवाल, डॉ पी के दुबे, छेदीलाल जायसवाल, अखिलेश पांडेय, सुनीता देवी, आशा सिंह, विभा, नेहा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर भभुआ में उमड़ी भीड़, निकली भव्य शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...