अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुक्ताकाश मंच पर मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति की ओर से बुधवार राष्ट्रीय उर्दू शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाज, खेल और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक हाजी कयामुद्दीन की स्मृति में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम आयोजक बाबा फरीद आजाद ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर मोहम्मद फुरकान को राष्ट्रीय गौरव सम्मान, डॉ. रक्षपाल सिंह को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, डॉ. अजयवर्धन आचार्य (इग्नू) को उत्तर प्रदेश शिक्षा रत्न, शमशाद निसार को उत्तर प्रदेश खेल रत्न तथा शाइस्ता मोहम्मद, नदीम ख...