लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के विभिन्न थानों में होली को लेकर गुरूवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। किस्को थाना परिसर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। इसमें प्रेम और सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने पर बल दिया गया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में मुख्य रूप से किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर, आंचल पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन, बीडीओ अरुण उरांव, थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार के हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर पुलिस सख्त एवं नियमसंगत कार्रवाई करेगी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाध...