मुरादाबाद, फरवरी 26 -- आर्यन क्लब ने गुरुवार को सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में होली सेलीब्रेशन का आयोजन किया। संस्थापक सुदेशार्य एवं अध्यक्ष सिमरन कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने होली को प्रेम और सद्भाव से मनाने का संदेश दिया। अध्यक्ष सिमरन ने सदस्यों के गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। सचिव रेखा एवं कोषाध्यक्ष निष्ठा ने उत्सव को मनोरंजक बना दिया। सीमा, प्रियंका, मनीषा, संध्या सेठ, संध्या अग्रवाल, सारिका, सोनाक्षी, दीपाली, स्वीटी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...