जामताड़ा, मार्च 5 -- प्रेम और सद्भाव के रंग में सराबोर रहा सृजन पब्लिक स्कूल मिहिजाम,प्रतिनिधि।मिहिजाम शहर के पाल बगान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने होली के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की सलाह दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को सौहार्दपूर्वक गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। विद्यालय की अध्यक्षा सविता तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी प्रेम, एकता और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे त्योहार की मूल भाव...