भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर। सोमवार को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीएम कार्यालय में स्टेनो प्रेम कुमार और लिपिक मयंक कुमार को मंगलवार को निगरानी के विशेष जज सह एडीजे-2 के समक्ष उपस्थित कराया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों आरोपियों के परिजन उनसे मिलने पहुंचे थे। जेल भेजे जाने से पहले दोनों ने भोजन किया। विजिलेंस के विशेष पीपी रामबदन चौधरी ने बताया कि इसको लेकर निगरानी थाना में केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...