मऊ, मार्च 7 -- मऊ, संवाददाता। घोसी क्षेत्र के बीआरसी पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय, विशिष्ठ अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्जवलन करके किया। मुख्य अतिथि ने शासन की शिक्षा संबंधी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली पर्व भाईचारी का संदेश देता है। कार्यक्रम के संयोजक बीईओ घोसी धर्मेंद्र कुमार व व्यवस्थापक शिक्षक नेता राजेश कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थापक राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता जनार्दन सिंह ने किया। इस अवसर पर बीईओ बड़राव श्याम सुन्दर पटेल, सीडीपीओ राधेश्याम पाल, स्वामी नाथ राय, राजेंद्र सिंह, प्रमोद पाण्डेय, जीवन सिंह...