चंदौली, मार्च 16 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर पटेल तिराहे के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में जागृति सेवा समिति सिकंदरपुर के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग और भक्त भगवान के संबंध का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया।कथा के दौरान कथा वाचिका ने चौपाई 'सावधान मन करि पुनि संकर, लागे कहन कथा अति सुंदर, विमल कथा कर किन्ह आरंभा' के माध्यम से भगवान श्रीराम के अवतार की कथा को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने का सबसे सरल मार्ग प्रेम और सच्ची भक्ति है। जब भक्त के हृदय में सच्चा प्रेम उत्पन्न होता है, तभी भगवान का अवतार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान हमारे ह...