आरा, मार्च 30 -- आरा, निज प्रतिनिधि। प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी आरा के बैनर तले संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आगामी माह में लोकनायक वीर लोरिक की गाथा का नाट्य मंचन किया जाएगा। इसका पूर्वाभ्यास एक माह से लगातार जारी है। लोरिकायन की परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। इस गाथा को गाने वाले बहुत कम लोग बचे हैं तथा नई पीढ़ी धीरे-धीरे इससे कटती जा रही है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए रंग निर्देशक मनोज कुमार सिंह ने इस परंपरा का निर्वाह करने वाले ग्रामीण कलाकारों से जानकारी इकट्ठा कर इसका नाट्य आलेख तैयार किया है। मनोज कुमार सिंह की ओर से लिखित, परिकल्पित व निर्देशित नाटक का संगीत लोक गायक और संगीतकार श्याम बाबू कुमार ने तैयार किया है। इस नाटक का पूर्वाभ्यास ग्रामीण कलाकारों के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसमें विशेष सहयोग रंग...