सीतापुर, जून 20 -- सीतापुर, संवाददाता। नेमिषारण्य के खेवटा रामपुर गांव के बाहर शनिवार को प्रेमी- प्रेमिका का शव पेड़ से एक ही फंदे के सहारे लटकता मिला। शव फंदे से लटका देख अफरा-तफरी मच गई। युवती की मांग भी भरी हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। नैमिषारण्य पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नैमिषारण्य के खेवटा रामपुर निवासी प्रेयवंश (21) का गांव की ही रजनी (17) से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों से प्रेम प्रसंग से परिवार वाले नाराज थे। रजनी का फरवरी में तिलक समारोह हो गया था। नवंबर में रजनी की शादी तय थी। प्रेयवंश और रजनी शुक्रवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चले गए। देर रात तक वापस न लौटने पर दोनों के परिवार वालों ने खोजबीन की उनका कुछ पता नहीं चला।

पुलि...