आजमगढ़, मार्च 11 -- मार्टीनगंज/दीदारगंज (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी जौनपुर जिले के शाहगंज की रहने वाली एक युवती मंगलवार दोपहर दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव के सीवान में बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर दीदारगंज और जौनपुर जिले के शाहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शादी कराने का आश्वासन देकर किसी तरह उसे नीचे उतारा। इसके बाद शाहगंज थाना की पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती का सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध था। युवती के परिजनों ने इसी वर्ष जनवरी में उसके प्रेमी के खिलाफ शाहगंज थाने में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद शाहगंज थाना की पुलिस ने 20 जनवरी को आरोपी प्रेमी शमीउल्...