देवरिया, मई 31 -- तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के सबवट टोला में शनिवार दोपहर एक युवती प्रेमी से शादी करने की जिद करते हुए विद्युत टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस पहुंच गई। दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस उसे उतारने में सफल हो पाई। यह भी पढ़ें- देवरिया में प्रेमी से शादी की जिद पर विद्युत टावर पर चढ़ी युवतीयुवती के प्रेम संबंध थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का अपनी सहेली के माध्यम से दूसरे गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। इससे नाराज युवती शनिवार को गांव के समीप स्थित एक विद्युत टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को बुलाकर शादी कराने की मांग करने...