प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी नाबालिग किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ी
मऊ, जून 21 -- मऊ, संवाददाता। दक्षिण टोला क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह प्रेमी से शादी की जिद्द को लेकर नाबालिग प्रेमिका मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। चार घंटे तक अधिकारियों के समझाने के बाद नाबालिग टावर से नीचे उतरने को राजी हुई। काउसलिंग के बाद किशोरी और उसके नाबालिग प्रेमी को परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी का पड़ोस के गांव के 17 वर्षीय नाबालिग किशोर से करीब छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मोबाइल से घंटों बात भी करते थे और शादी करने की जिद्द पर अड़े थे लेकिन परिजन शादी को लेकर रजामंद नहीं थे। यह भी पढ़ें- आत्महत्या की नीयत से 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी इस बीच शनिवार सुबह लगभग 9 बजे नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी से शादी की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.