मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर थाना के गोलाबांध रोड मोहल्ला में किराए के मकान में युवती ने प्रेमी से वीडियो कॉल करते हुए फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। युवती के पिता ने एफआईआर दर्ज कराते हुए यह जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी है। पुलिस ने युवती के मोबाइल की जांच की। इसमें भी घटना के वक्त उसके प्रेमी सकरा थाना के ढोली बाजार निवासी साहिल साह से वीडियो कॉलिंग के साक्ष्य मिले हैं।साहिल पर आरोप लगाया गया है कि उसने युवती को दबाव बनाकर और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए बाध्य कर दिया था। साहिल से युवती का संबंध काफी दिनों से था। दोनों अक्सर मोबाइल पर बातें करते थे। यह जानकारी युवती के घर वालों को भी थी। पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहू बुधवार की देर शाम में लगातार अपनी ननद के मोबाइल पर कॉल कर रही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.