रुडकी, अप्रैल 17 -- प्रेमी से विवाद पर प्रेमिका ने गुस्से में आकर चाकू से अपना हाथ काट लिया। प्रेमी ने आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद प्रेमिका ने कोतवाली पुलिस से प्रेमी की शिकायत की। बाद में कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को समझाकर वापस भेज दिया गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक छात्रा गुरुवार की शाम प्रेमी के कमरे पर मिलने गई थी। बताया जा रहा है कि युवक भी उसके साथ कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर छात्रा ने चाके से अपना हाथ काट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.