प्रेमी से निकाह की जिद में 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी किशोरी
गौरीगंज, जून 30 -- शुकुलबाजार। थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव में मंगलवार तड़के प्रेमी से निकाह कराने की जिद में एक किशोरी करीब 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह लगभग 60 फीट की ऊंचाई पर बैठी रही और सुबह चार बजे से करीब नौ बजे तक चले पांच घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान नीचे उतरने से इनकार करती रही। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह, महिला थाना प्रभारी दीपशिखा, बाजार शुकुल पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद प्रेमी के मौके पर पहुंचने पर किशोरी सकुशल नीचे उतर आई। पुलिस के अनुसार किशोरी का गांव के ही एक नाबालिग किशोर से प्रेम संबंध है। दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी से नाराज होकर किशोरी घर से निकलकर गांव के बाहर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने पुलिस और परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.