शामली, मई 7 -- शामली/थानाभवन। पंजाब से पति का घर छोड़कर थानाभवन में एक साल से प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही पत्नी का पता लगने पर पति थानाभवन पहुंच गया। पत्नी को प्रेमी के घर पर देख गुस्साए पति ने उस पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद अपने पेट में भी चाकू घोंप लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है। थानाभवन पुलिस के अनुसार शशि कुमार पुत्र पीतमचंद निवासी गांव मुरादपुर जनपद पठानकोट, पंजाब की शादी बबली देवी के साथ हुई थी। वहां थानाभवन के मोहल्ला रोगनगरान निवासी विजय मजदूरी करता था। विजय और बबली के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। पुलिस के मुताबिक करीब एक साल से बबली पंजाब से विजय के साथ आकर थानाभवन में रह रही थी, जबकि पति शशि कुमार प...