मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अघोरिया बाजार इलाके में मंगलवार को तीन बच्चों की मां के प्रेमी संग रहने की सूचना पर पहुंचे उसके ससुराल वालों ने जमकर हंगामा किया। महिला सीतामढ़ी के सुरसंड से अपने तीन बच्चों के साथ प्रेमी धीरज निषाद के साथ मुजफ्फरपुर आकर किराये के मकान में रह रही थी। हंगामे के दौरान धीरज मौके से फरार हो गया। मकान मालिक ने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला समेत उसके ससुराल पक्ष के लोगों को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला के ससुर ने मामले में सुरसंड थाने में आवेदन दे रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...