कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी सात दिसंबर को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक उसे फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...