अमरोहा, मार्च 24 -- मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई एक युवती ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया। बताया जा रहा है कि युवती समारोह से चुपचाप बाहर निकलकर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर जाने लगी। इसी बीच दोनों पर लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...