बस्ती, अगस्त 24 -- बस्ती। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के कृष्णा प्रसाद मर्डर केस के आरोपितों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोप है कि कृष्णा प्रसाद की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बेटी दुर्गा और उसके प्रेमी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर दोनों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त हंसिया और गमछा बरामद कर लिया है। सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक छावनी थाने के रमवापुर तिवारी निवासी कृष्णा प्रसाद (50) की पुत्री दुर्गा (18) बकरी चराने गई थी। यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने बाप को मार डाला; दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था काफी देर तक नहीं लौटने पर उसे तलाशने कृष्णा प्रसाद दुबौलिया थाने के बभरौली...