सहारनपुर, मई 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के चर्चित मुनशाद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने पहले मुनशाद को शराब पिलाई और फिर गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान व्योम बिंदल ने बताया कि सरसावा क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुरा निवासी फरमान ने 24 अप्रैल को अपने बहनोई मुनशाद की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुनशाद का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। घटना के खुलासे के लिए सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्...