गोंडा, जून 26 -- धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर इलाके की एक युवती अपने प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई है। उसने प्रेमी युवक के अकाउंट पर वायरल पोस्ट में अपने पिता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि से खतरे की आशंका जताई है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में पुलिस पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के एक मजरे की रहने वाली युवती दूसरे मजरे के रहने वाले प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली है। इसका एक वीडियो अपने प्रेमी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल किया है। वायरल वीडियो में युवती कह रही है कि वह अपने मर्जी से अमरजीत मौर्य के साथ आई है अगर कुछ होता है तो ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व उसके पापा जिम्मेदार होंगे। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि फेसबुक पर...