सहारनपुर, मार्च 2 -- देवबंद। नगर के एक मोहल्ले निवासी चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गर्ई। आरोप है कि पत्नी घर में रखी नकदी और सोने चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई को गुहार लगाई है। नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी को रात आठ बजे के समय वह किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मम्मी सामान लेने कहीं बाहर गई है। जब काफी समय तक उसकी पत्नी घर नहीं लौटी तो उसने उसकी तलाश शुरू की। जानकारी करने के दौरान पत चला कि उसकी पत्नी को गांव टपरी निवासी एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। बताया कि इस दौरान यह भी जानकारी उक्त युवक से पत्नी का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं दोनों क...