संभल, अगस्त 28 -- Premi-Premika: यूपी के संभल कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग और उसके प्रेमी ने शुक्रवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पहुंचने के कुछ ही देर बाद नाबालिग लड़की उल्टियां करने लगीं। प्रेमी की भी तबीयत खराब हो गई। थाने के अंदर दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ता देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग का पड़ोस के गांव निवासी युवक से करीब 6 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ रहने का मन बना चुके थे, जानकारी के बाद परिवार के लोगों ने विरोध किया, जिस पर दोनों गुरुवार को अपने-अपने घरों से...