लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता को देवकली निवासी सुधाकर पुत्र राम विलास अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपने नाबालिग बेटे अमन और करीब 30 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। बताया जाता है कि महिला की शादी 2018 को थाना महोली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद दंपति अपने दो बच्चों राखी और अमन के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे थे। हाल ही में आंख में तकलीफ के चलते वह दवा लेने ससुराल आई थी। 11 मार्च को वह अपनी सास के साथ सीतापुर से दवा लेकर वापस ससुराल लौटी थी। 12 मार्च को उसने अपने पति को फ...