नोएडा, मार्च 17 -- दनकौर, संवाददाता। ननुआ का राजपुर गांव में एक महिला आठ महीने पहले प्रेमी के संग घर से चली गई थी। वह अब वापस लौटी तो पति ने अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। वहीं, आरोपी अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने भी उसे घर में घुसने नहीं दिया। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर समझौते का प्रयास किया। महिला के पति ने साफ तौर पर कहा कि वह अपनी पत्नी को अब अपने साथ नहीं रखेगा। दूसरी ओर आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने भी अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। कोतवाली में काफी देर तक चली बातचीत के बाद महिला के पति ने लिखित रूप से पुलिस को दे दिया कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता और वह अपनी मर्जी से जहां जाना चाहे जा सकती है। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ वहां से चली ...