मुजफ्फर नगर, मई 1 -- सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा के गांव सिखरेड़ा भगवापुरी की रहने वाली युवती को कन्नौज के गांव खनियापुर मढपुरा के रहने वाला युवक माह फरवरी में प्रेम प्रसंग के चलते बहला फुसलाकर फरार हो गया था। प्रेमी युगल अलग अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने प्रेमी युगल को हरियाणा में कई स्थानों पर तलाश किया था, लेकिन सुराग नहीं लगा था। 29 अप्रैल को मुखबिर के दौरान पता चला कि प्रेमी युगल जिला उधमसिंह के कस्बा किच्छा में मौजूद हैं। पुलिस ने जिला उधमसिंह के कस्बा किच्छा में दबिश देकर प्रेमी युगल को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने बताया कि युवती को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.