गिरडीह, अप्रैल 8 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के हरला निवासी सोनू कुमार ने अपनी प्रेमिका के साथ सतगावां में विवाह रचा लिया, जिसके बाद सोनू की मां वहां पहुंचकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। जानकारी के अनुसार, सतगावां थाना क्षेत्र के शिवपुर-रामशाला स्थित चिमनी भट्ठा के समीप एक निजी मकान में ठहरे प्रेमी युगल को मंगलवार को सतगावां पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। बताया जाता है कि दोनों ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में लड़के की मां ने आरोप लगाया कि वह अपने पुत्र सोनू कुमार को शादी के लिए घर बुलाई थी, लेकिन गांव के कुछ युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर शराब पिला दी और गांव की ही एक लड़की से जबरन शादी करा दी। इसके बाद दोनों को सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर रोड स्थित चिमनी भट्ठा के पास एक रिश्तेदार के घर में रखा गया था। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.