बिहारशरीफ, जून 16 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। लहेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को परिजनों की नाराजगी के बावजूद प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचा ली। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि लड़का-लड़का बालिग हैं या नाबालिग।

स्थानीय जानकारी स्थानीय लोगों ने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र का एक युवक मेहरपर मोहल्ले में किराये पर रहता है। इसी दौरान दीपनगर थाना क्षेत्र की एक छात्रा से उसकी जान-पहचान हुई। दोनों के बीच पिछले डेढ़-दो सालों से प्रेम संबंध चल रहा है।

पारिवारिक विवाद मंगलवार की सुबह परिजनों ने किसी बात पर छात्रा को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गयी। फोन कर अपने प्रेमी को बुला लिया। अनहोनी की आशंका में परिजन छात्रा को लेकर लहेरी थाना पहुंच गये। उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जतायी। परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास कि...