आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। प्रेमिका की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय अवनीश यादव पुत्र विश्राम यादव का गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। युवक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम गांव में एक व्यक्ति के यहां बहूभोज का कार्यक्रम था। शाम करीब सात बजे अवनीश वहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। बहूभोज के कार्यक्रम में उसकी युवती से मुलाकात हो गई। इसके बाद दोनों गांव के बाहर नदी के किनारे स्थ...