बेगुसराय, सितम्बर 21 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। प्रेमी युगल को पकड़कर लोगों ने मंदिर में जबरन शादी करवा दी।

प्रेमी युगल की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गोगल टोला में स्थित पण्डेश्वर धाम शिव मंदिर में सोमवार को इस प्रेमी युगल की शादी की रस्म अदायगी हुई। प्रेमी युगल की पहचान समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थानाक्षेत्र के सहियार बुजुर्ग गांव निवासी ओम कुमार पंडित के पुत्र संजय कुमार एवं छौड़ाही थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी बिहारी दास की पुत्री संगम कुमारी के रूप में की गई है।

प्यार का सफर प्रेमी युगल ने बताया कि वह दोनों पिछले दो वर्षों से एक दूसरे से प्रेम कर रहे हैं। मोबाइल के जरिए एक दूसरे से परिचय हुआ जो प्रेम में परिणत हो गया। प्रेमी युगल ने बताया कि वह दोनों कोर्ट मैरेज करना चाहते थे।

मंदिर में शादी दोनों घर से भागकर बेगूसराय ...