फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- शमसाबाद। रजलामई गांव के पास सुबह खेत में मिले प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गई, लेकिन प्रेमी के मित्र को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दिल्ली मार्ग के ठंडी कुइयां से सिकंदरपुर महमूद मार्ग पर एक बाइक से दो युवक और एक युवती पहुंचे । कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर युवक-युवती सरसों के खेतों में चले गए। उस समय आसपास किसान कृषि कार्य कर रहे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर गांव में सूचना दी गई, जिसके बाद लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों के पहुंचते ही प्रेमी युगल सतर्क हो गए और बाइक से मौके से भाग निकले लेकिन प्रेमी का एक मित्र ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। युवक के माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहरान...