हरदोई, सितम्बर 10 -- हरपालपुर। लखनऊ में होटल में फांसी लगाकर जान देने वाले प्रेमी युगल का शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तरह तरह की चर्चा रहीं। अरवल थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार 12वीं तक पढ़ा है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। अमित वह एक निजी लैब में काम करता था। करीब पांच महीने तक काम करने के बाद उसने काम छोड़ दिया। इस बीच हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी 19 वर्षीय नरगिस के साथ उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। बताते हैं कि परिजनों के तैयार न होने पर 21 अगस्त को युवक-युवती घर से निकल गए। यह भी पढ़ें- शादी रचाकर गेस्ट हाउस में प्रेमी- प्रेमिका ने लगाई फांसी; सुसाइड नोट में क्या लिखा? युवती के पिता ने हरपालपुर कोतवाली में युवक के खिलाफ एफआईआर कराई थ...