मोतिहारी, अप्रैल 30 -- मधुबन। प्रेम प्रसंग में बात कर रहे प्रेमी युगल को घरवालों ने पकड़ कर मधुबन के एक मंदिर में मंगलवार को शादी करा दी। यह शादी चर्चा का विषय बन गया है। शादी में न बैंड बाजा था और न बाराती। लेकिन शादी प्रेमी युगल की मर्जी से हुई। मिली जानकारी के अनुसार बाजीतपुर ग्राम का एक युवक व मधुबन मुख्यालय की एक लड़की के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। घरवालों ने प्रेमी को पकड़ लिया। प्रेमिका की ज़िद्द पर अड़ने पर लड़की पक्ष वालों ने उसकी शादी प्रेमी से कर देने पर राजी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों की शादी मंगलवार को एक मंदिर में करा दी गयी। लड़की के पिता ने बताया कि शादी के बाद दोनों को उसके (प्रेमी) के घर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.